शिव शक्ति गणेश उत्सव समिति गुड़ी चौक के सदस्यों द्वारा शोभा यात्रा के साथ कराया गया ग्राम भ्रमण
बेमेतरा 26 सितंबर 2026 - जिलें के बेरला ब्लाक के कुसमी अंतर्गत ग्राम सुरहोली में शिव शक्ति गणेश उत्सव समिति गुड़ी चौक के सदस्यों द्वारा भगवान गणेश की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसे गुड़ी चौक से निकाल कर गली मोहल्ले में भगवान गणेश के जयकारा के साथ घुमाया गया। उसके बाद विसर्जन के लिए गांव के दर्री तालाब ले जाया गया। जहां भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर गांव में सुख शांति और समृद्धि कर गांव में अच्छे फसल की कामना करते हुए विसर्जन किया गया।
जिसमे मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा जनसेवक भाजपा उपाध्यक्ष सरदा मंडल, राकीराज वर्मा जनसेवक, शत्रुहन वर्मा, घनश्याम वर्मा, भगवती वर्मा, राजकुमार वर्मा, पंकज साहू, अभिलाष वर्मा, दुष्यंत निर्मलकर, निखिल साहू, राहुल, मनीष, कुणाल, डब्बू, टाकेश्वरी, योगिता एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ