वाद-विवाद मारपीट दौरान आवेश में आकर बड़े भाई अभिषेक की चाकू मार कर हत्या, मामले में आरोपी भाई अजीत गिरफ्तार

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर थाना बेरला पुलिस टीम की कार्यवाही 
बेमेतरा 16 सितंबर 2026 - प्रार्थीया श्रीमती मालती कुर्रे निवासी बोरिया थाना बेरला जिला बेमेतरा ने आज दिनांक 16.09.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.09.2026 के रात 08/30 बजे अपने घर के छत में अपनी बडी बहन और बडी बहन के बेटा एवं यह अपने छोटे बच्चो को लेकर बैठे थे, उसी समय अपने घर के छत से देखी कि इसके ससुराल घर के बाहर पति अभिषेक अपने भाई अजीत को गालियां देते हुये झगडा करते हुये। अभिषेक और अजीत दोनो अपने घर से बाहर सडक मे निकल गये और इसके देवर अजीत कुर्रे इनके घर के सामने सडक के उस पार घर के सामने आकर बैठ गया तथा उसके पीछे पति अभिषेक भी अजीत के पास आ गया और अजीत को गालियां देकर झगडा करने लगा, तो अजीत कुर्रे ने पहले हाथ मुक्का से अपने बडे भाई अभिषेक को मारा फिर अपने पास रखे धारदार चाकु से इसके पति अभिषेक के सीना में मार दिया। अभिषेक के सीना में अजीत कुर्रे द्वारा बांये तरफ धारदार चाकु से सीने में मारकर हत्या किया है की रिपोर्ट पर थाना बेरला में अपराध सदर धारा 103 (1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। 
    उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू को थाना स्टाफ के साथ अपराध विवेचना हेतु लगाया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान सीन ऑफ क्राइम यूनिट (FSL) टीम का सहयोग लिया गया। 
       प्रकरण में विवेचना आरोपी अजीत कुर्रे को हिरासत में लेकर उक्त घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकर किया। पुछताछ करने पर पता चला कि आरोपी अजीत कुर्रे द्वारा अपने बड़े भाई मृतक अभिषेक कुर्रे को वाद-विवाद मारपीट होने के दौरान आवेश में आकर धारदार वस्तु से सीना में वार कर हत्या करना। 
     प्रकरण में आरोपी के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार वस्तु एवं अन्य साक्ष्य जप्त किया गया। 
 प्रकरण में आरोपी अजीत कुर्रे पिता स्व. बहोरन कुर्रे उम्र 20 वर्ष निवासी बोरिया थाना बेरला जिला बेमेतरा को आज दिनांक 16.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 
      इस संपूर्ण कार्रवाई में एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक उदलराम टांडेकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गीतांजली, प्रधान, आरक्षक पोषण साहू, नोहर यादव, आरक्षक भावेश पुरी गोस्वामी, संजय पाटिल, तुकाराम निषाद, रामेश्वर पटेल, संदीप गायकवाड, बलराम साहू, धीवर एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ