खंडसरा में कोचिए प्रमोद शर्मा झाल से 20 पौवा देशी शराब, बिक्री रकम 400 एवं प्रयुक्त स्कुटी जप्त

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर चौकी खंडसरा पुलिस टीम की अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही 
बेमेतरा 15 सितंबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम व चौकी पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन/मशाला शराब (3600ml) कीमती करीबन 1880 रूपये, शराब बिक्री नगदी रकम 400 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कुटी क्रमांक CG 25 L 7137 कीमती करीब 50000 रूपये कुल जुमला लगभग 52280 रूपये को जप्त कर धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
    14 सितम्बर 2026 को चौकी खण्डसरा पुलिस टीम द्वारा जरिये मुखबिर से सूचना पर खण्डसरा बस्ती के आगे सिंगपुर रोड क्रिकेट मैदान के पास ग्राम खण्डसरा में प्रमोद शर्मा उम्र 41 वर्ष निवासी झाल को स्कुटी में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 
   जिसमें चौकी खण्डसरा थाना सिटी कोतवाली में 01 प्रकरण में 01 आरोपी प्रमोद शर्मा पिता स्व. मोती लाल शर्मा उम्र 41 वर्ष निवासी झाल थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन/मशाला शराब (3600ml) कीमती करीबन 1880 रूपये, शराब बिक्री नगदी रकम 400 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कुटी क्रमांक CG 25 L 7137 कीमती करीब 50000 रूपये, कुल जुमला लगभग 52280 रूपये, को जप्त कर धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
       उक्त कार्यवाही में सायबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, सायबर सेल बेमेतरा से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, रेखन साहू, मुकेश माहिरे, जयकिशन साहू, चौकी खण्डसरा से आरक्षक शशांक शर्मा, योगेन्द्र सोनी सहित चौकी खण्डसरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ