बारगांव में रहीं गणेश उत्सव की धूम, समिति सहित घरों में विराजे प्रतिमा का नदी व तालाब में किया गया विसर्जन
बेमेतरा 26 सितंबर 2026 - जिलें के बेरला ब्लाक के ग्राम मटिया-बारगांव में शनिवार को गणेश उत्सव समिति सहित अधिकांश घरों में विराजे भगवान गणेश के 11 दिनों तक पूजा करने के बाद नदी व तालाबों में विसर्जन किया गया।
इस दौरान सभी समितियों द्वारा गांव में डीजे व धुमाल के साथ ग्राम भ्रमण कराकर तालाब में विसर्जन किया गया।
सभी को सुख समृद्धि और मनोकामना का आशीर्वाद देकर भगवान गणेश अपने धाम लौट गए, साथ ही भक्तों के मन में अगले वर्ष उनके आने का उमंग भी है। गांव के सभी वार्डों में डीजे के साथ भ्रमण कराकर तालाब में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर गणेश उत्सव समिति का विशेष सहयोग रहा।
0 टिप्पणियाँ