विधायक दीपेश साहू ने जिला अस्पताल में मरीजों का कुशलक्षेम जान किया फल वितरण

सेवा ही संकल्प अभियान : विधायक दीपेश साहू के नेतृत्व में चलाया जा रहा अभियान 
बेमेतरा 18 सितंबर 2026 - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर विधायक दीपेश साहू के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के अंतर्गत आज जिला अस्पताल बेमेतरा में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
     कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया, भर्ती मरीजों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं 
इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने कहा "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस हम उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मना रहे हैं। अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जानना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। प्रधानमंत्री ने हमेशा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' को प्राथमिकता दी है। सेवा का यह भाव केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए।" 
जरूरतमंदों तक पहुंचने का प्रयास 
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि रेवाराम निषाद ने कहा कि सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को जनसेवा से जोड़ा गया है। निरंतर जरूरतमंदों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। 

विधायक के साथ ये रहे उपस्थित 
इस अवसर पर होरीलाल सिन्हा, युगल देवांगन, महेश साहू, विजय वर्मा, पार्षद निखिल साहू, सिमरन ताम्रकर, नीतू कोठारी, डॉ. विनय साहू, संदीप यादव, गौरव यदु, नागेश साहू, युवराज घृतलहरे, डॉ. डोसन साहू, राजू देवांगन सहित जिला अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ