सेवा संकल्प अभियान - बारगांव स्कूल में नमो दीप प्रज्वलित कर मनाया पीएम का जन्मदिन
बेमेतरा 18 सितंबर 2026 - राज्य शासन के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव बेरला में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वैश्विक नेता व भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिवस पर आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर 2026 को प्राचार्य श्याम सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर में नमो दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया।
जनप्रतिनिधियों ने दी अपनी अपनी राय
इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक नरेंद्र वर्मा के द्वारा सेवा संस्कार एवं सामाजिक दायित्व की भावना को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। सरपंच प्रतिनिधि सच्चिदानंद मिश्रा ने कहा कि हमें स्वयंसेवक के रूप में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाना है के लिए संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष दौलत राम साहू ने विद्यार्थियों को अध्ययन करते हुए सेवा भावना के साथ कार्य करने तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में इनकी रहीं उपस्थिति
इस पावन अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक नरेंद्र वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि सच्चिदानंद मिश्रा, भाजपा सरदा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संस्कृत शिक्षक संघ दौलत राम साहू, वरिष्ठ व्याख्याता देवघर कुमार देवांगन, हिमाचल प्रसाद साहू, श्याम सुंदर, संजय बन्छोर, डीजी रानी साहू, पूर्णिमा साहू, भीष्म देव साहू, हरीश कुमार, व्यावसायिक शिक्षक भूपेश सिंहा, गुमान यादव छात्र प्रतिनिधि चंदन साहू, रवि यादव, भीखम सोनी और डिगेश्वर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता एचपी साहू द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ