एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर 03 जुआडियों से नगद 760 रु एवं तास जप्त

थाना नवागढ़ पुलिस टीम की जुआ पर कार्यवाही 
बेमेतरा 04 नवंबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
       इसी क्रम में 03 नवंबर 2026 को थाना नवागढ़ पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मोतिमपुर अतरगंवा रोड स्ट्रीट लाईट के नीचे आम जगह पर कुछ लोग ताश पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं की सुचना पर थाना नवागढ़ पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 03 जुआड़ी पकड़े गए। 
    जिसमें थाना नवागढ़ में 01. प्रकरण दर्जकर 03 जुआडियों 01. नंदकुमार बघेल पिता अधीन बघेल उम्र 56 वर्ष, 02. रामलाल बंजारे पिता रामचरण बंजारे उम्र 42 वर्ष, 03. महेन्द्र अंचल पिता भीखम अंचल उम्र 38 वर्ष, सभी निवासी मोतिमपुर थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा के कब्जे से नगदी रकम 760 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।
      इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक राजीव शर्मा, आरक्षक राजेन्द्र साहू, ओंकार निर्मलकर, रेखन साहू, गजानंद पटेल सहित थाना नवागढ़ के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा। 



By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ