निरीक्षण में फसलों की स्थिति देखी, किसानों को कहा गया नुकसान की जानकारी देने
बेमेतरा 31 अक्टूबर 2026 - विगत दिनों अर्नब चक्रवात और बेमौसम बारिश से हुई फसल क्षति का निरीक्षण आज 31/10/26 को जिलें के साजा तहसील अंतर्गत ग्राम तेंदुभाठा में ब्लाक के अधिकारियों तहसीलदार विनोद बंजारे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दिनेश कुमार धुर्वे एवं उनकी टीम द्वारा खेत पहुंच कर किया गया। उन्होंने खेतों में जाकर व किसानों से बात कर फसलों की स्थिति देखी। उन्होंने सभी किसानों को अपने अपने नुकसान की जानकारी विभाग को देने कहा, ताकि शासन की ओर से योजनाओं के अनुरुप हर संभव सहायता दी जा सके।
निरीक्षण के दौरान साजा तहसीलदार विनोद बंजारे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दिनेश कुमार धुर्वे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रितेश निर्मलकर, क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक डीसी टंडन, ग्राम कोटवार, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।
By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522
0 टिप्पणियाँ