सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय बेमेतरा में दी जा रही हर्निया, पाइल्स एवं अन्य ऑपरेशनो की सुविधा

कलेक्टर एवं सीएचएमओ के निर्देश पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में हर्निया, पाइल्स एवं अन्य ऑपरेशनो की निःशुल्क सुविधाएं, जिलेवासी मरीजों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ 
बेमेतरा 31 अक्टूबर 2026 - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगई एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े के निर्देश एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय बेमेतरा में आवश्यकता अनुसार विभिन्न ऑपरेशन की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जा रही है। 

दो ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क एवं सफल 
इसी क्रम में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को जिला चिकित्सालय के ओ.टी. में हर्निया (Hernia), हेमरॉइडेक्टॉमी/पाइल्स (Hemorrhoidectomy) के 2 ऑपरेशन किए गए। 
   उक्त दोनों ऑपरेशन सर्जन डॉ. रेणु कुर्रे द्वारा किए गए एवं ऑपरेशन में निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. आदित्य द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। दोनों ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क एवं सफल रहे। 

अब सुविधाएं बेमेतरा में ही 
सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू ने बताया कि पूर्व में सामान्य ऑपरेशन के लिए बेमेतरा जिलावासियों को अन्य जिले जाना पड़ता था, अब सर्जन एवं निश्चेतना विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय बेमेतरा में उपलब्ध हैं। जरूरतमंद नागरिक नियमानुसार पूर्णतः निःशुल्क सुविधा का लाभ ले सकते हैं। जिला चिकित्सालय बेमेतरा में किसी प्रकार की असुविधा होने पर सीधे संपर्क कर सकते हैं। 


By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ