शिक्षक आशीष वर्मा होंगे मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित

पूर्व में नवाजतन वॉरियर्स पुरस्कार से हैं सम्मानित 
बेमेतरा 12 सितंबर 2026 - जिलें के शासकीय प्राथमिक शाला आंदू में पदस्थ शिक्षक आशीष वर्मा को वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार शिक्षा दूत से सम्मानित किया जाएगा। 

नवाचार व पर्यावरण की शिक्षा 
शिक्षक आशीष वर्मा अपनी कक्षा में नवाचार तथा सहायक शिक्षक सामग्री का उपयोग करके बच्चों को शिक्षा देते हैं। साथ-साथ बच्चों को पर्यावरण से जोड़ने के क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हैं। 

पूर्व में नवाजतन वॉरियर्स पुरस्कार 
पूर्व में शिक्षक आशीष वर्मा को एफएलएन सह नवा जतन चुनौती स्वीकार करने वाले शिक्षकों को दिए जाने वाले पुरस्कार एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स पुरस्कार 2025 से भी छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के हाथों दुर्ग में सम्मानित किया गया था। 

हर्ष एवं बधाई 
शिक्षक आशीष वर्मा को यह सम्मान प्राप्त होने पर शिक्षक समुदाय में हर्ष का माहौल है। उन्हें शिक्षक सतीश शर्मा, विनय पुरी गोस्वामी, अनीश दास मानिकपुरी, वीरेंद्र कुमार बंछोर, मुकेश भुआर्य, जय नारायण ठाकुर, लक्ष्मण साहू, शिवराज ध्रुव, राजेश टंडन, कुमार गौरव रात्रे, सौरभ मानिक ने बधाई दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ