लेफ्टिनेंट राहुल वर्मा और डॉ. अवधेश पटेल के ओजस्वी भाषणों से गूंजा विद्यालय प्रांगण
बेमेतरा 12 सितंबर 2026 - शिक्षा और संस्कार के अग्रणी केंद्र डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता बेमेतरा में शनिवार 12 सितंबर 2026 को "छात्र संसद शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह" अत्यंत भव्यता और हषोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए विद्यालय प्रांगण में पालकगण और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे देश और समाज की दो महान विभूतियों के ओजस्वी विचारों ने वहां मौजूद हर एक छात्र और राष्ट्रभक्त के रोंगटे खड़े कर दिए।
प्राचार्य पीएल जायसवाल ने किया धमाकेदार स्वागत भाषण
समारोह की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य पीएल जायसवाल ने अतिथियों का आत्मीय और जोरदार स्वागत किया। अपने जबरदस्त स्वागत भाषण में उन्होंने दोनों मुख्य अतिथियों के जीवन संघर्ष और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज हमारे छात्र-छात्राओं का सौभाग्य है कि उन्हें ऐसी महान शख्सियतों का मार्गदर्शन मिल रहा है, जो खुद राष्ट्र निर्माण के जीवंत उदाहरण हैं। प्राचार्य के इस ऊर्जावान उद्बोधन ने पूरे कार्यक्रम की पृष्ठभूमि तैयार कर दी और पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
लेफ्टिनेंट राहुल ने भरी सेना के शौर्य की हुंकार
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओएनजीसी (ONGC) के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर और प्रादेशिक सेना (Territorial Army) के लेफ्टिनेंट राहुल वर्मा ने जब मंच संभाला, तो माहौल पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंग गया। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय सेना (आर्मी) के शौर्य, अनुशासन और देश सेवा के कड़े अनुभवों को साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अनुशासन ही सफलता की पहली सीढ़ी है, चाहे आप सीमा पर बंदूक थामे हों या स्कूल में छात्र संसद के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हों। उनके इस रौंगटे खड़े कर देने वाले ओजपूर्ण भाषण ने विद्यालय के विद्यार्थियों में देश प्रेम और नेतृत्व का एक नया जज्बा फूंक दिया।
डॉ. अवधेश पटेल ने दिया शिक्षा और दिमागी क्षमता का अद्भुत मंत्र
विशिष्ट अतिथि और माइंड एंड मेमोरी गुरु डॉ अवधेश पटेल (डायरेक्टर, समाधान कॉलेज) ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने विशेष योगदान और अनुभवों को विद्यार्थियों के सामने रखा। उन्होंने बेहद सरल और प्रभावशाली ढंग से समझाया कि कैसे छात्र अपनी दिमागी क्षमता और याददाश्त को एकाग्रता के दम पर कई गुना बढ़ा सकते हैं। शिक्षा जगत के इस महान स्तंभ ने बच्चों को जीवन में सर्वांगीण विकास करने और हर चुनौती को अवसर में बदलने का एक अद्भुत विजन दिया, जिसे सुनकर पालक और शिक्षक दोनों मंत्रमुग्ध हो गए।
नवनिर्वाचित छात्र संसद ने ली कर्तव्य की शपथ, होनहारों का हुआ सम्मान
समारोह के मुख्य चरण में मुख्य अतिथियों के गरिमामयी हाथों द्वारा नवनिर्वाचित छात्र संसद के हेड बॉय, हेड गर्ल और अन्य छात्र पदाधिकारियों को पद, कर्तव्य और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इसके तुरंत बाद प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य विधाओं में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को विशेष अवार्ड देकर पुरस्कृत किया गया।अपने बच्चों को देश की इतनी बड़ी हस्तियों से सम्मानित होते और लीडरशिप की जिम्मेदारी संभालते देखना हर माता-पिता के लिए भावुक और अत्यंत गर्व का क्षण रहा। अंत में डीएवी विद्यालय परिवार ने इस भव्य और सफल आयोजन के लिए सभी पालकों और अतिथियों का सहृदय आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ