दो कोचियों धनसाय व चैतराम भोईनाभाठा से 35 पौवा शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कुटी जप्त

सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम ने डामर फैक्ट्री के पास भोईनाभाठा में की अवैध शराब पर कार्यवाही 
बेमेतरा 11 सितम्बर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला व थाना बेमेतरा पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 02 आरोपियों के कब्जे से 35 पौवा देशी मशाला/अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कुटी को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
  10 सितम्बर 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना पर ग्राम भोईनाभाठा से तेन्दुभाठा रोड डामर फैक्ट्री के पास ग्राम भोईनाभाठा में धनसाय घृतलहरे एवं चैतराम मारकण्डे को स्कुटी में बिक्री हेतु अवैध शराब रखकर परिवहन करते पकड़ा गया। 
    जिसमें थाना सिटी कोतवाली में 01 प्रकरण में 02 आरोपी 01. धनसाय घृतलहरे पिता बेनीराम घृतलहरे उम्र 27 वर्ष निवासी भोईनाभाठा थाना व जिला बेमेतरा, 02. चैतराम मारकण्डे पिता स्व. सुकालु मारकण्डे उम्र 35 वर्ष निवासी भोईनाभाठा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 35 पौवा देशी मशाला/अंग्रेजी शराब (6300ml) कीमती करीबन 3760 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कुटी क्रमांक CG 25 M 2043 कीमती करीब 70000 रूपये, कुल जुमला लगभग 73760 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक अनंत कोठारी, आरक्षक सौरभ सिंह, इंद्रजीत पांडेय सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ