राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हुई बेमेतरा की शिक्षिकाएं आंचल वर्मा एवं शीतल बैस
बेमेतरा 08 सितंबर 2026 - बेमेतरा जिले से राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने वाली शिक्षिका श्रीमती आंचल वर्मा एवं श्रीमती शीतल बैस ने बेमेतरा जिला कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा मंमगाई एवं जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल से सौजन्य भेंट करके उन्हें अपनी इस उपलब्धि के बारे में जानकारी दी।
अधिकारियों ने शिक्षिकाओं को अपनी ओर से शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार आपके शैक्षणिक जीवन में एकमात्र पड़ाव है, आपको इससे भी बेहतर कार्य आने वाले दिनों में अपने स्कूलों में करना है, जिससे अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिल सके। बेमेतरा जिले को शिक्षा के क्षेत्र में सभी को मिलजुल कर आगे लाना है।
0 टिप्पणियाँ