एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर चौकी कंडरका पुलिस टीम की अवैध शराब पर कार्यवाही
बेमेतरा 25 सितम्बर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में चौकी कंडरका पुलिस टीम को 23 सितम्बर 2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति भिंभौरी तुरकीन तलाब के पास में अवैध रूप से शराब रखकर अवैध धन लाभ अर्जित करने लोगो को शराब बिक्री कर रहा है की सूचना के अधार पर चौकी कंडरका पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी हरिश कुमार डेहरे को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया।
जिसमें चौकी कंडरका थाना बेरला में 01 प्रकरण में 01 आरोपी हरिश कुमार डेहरे पिता दिलीप दास डेहरे उम्र 29 वर्ष निवासी देवादा थाना बेरला जिला बेमेतरा से 15 पौवा देशी मसाला शराब (2700ml) कीमती 1400 रूपये, चेस परचेस रकम 200 रूपये, बिक्री रकम 200 रूपये, जुमला कीमती लगभग 1900 रूपये जप्त को जप्त कर धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक डीएल सोना, सहायक उप निरीक्षक संतोष ध्रुर्वे, आरक्षक योगेश साहू सहित चौकी कंडरका के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ