बेमेतरा वार्ड 05 के ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू

सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक ने कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान, पोषण और बाल विकास को लेकर हुआ आत्मीय संवाद 
बेमेतरा 26 सितंबर 2026 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामाजिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना बेमेतरा द्वारा ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं का सम्मान 
कार्यक्रम के दौरान विधायक दीपेश साहू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का श्रीफल एवं शॉल से सम्मान किया तथा उनके द्वारा महिला एवं बाल विकास, बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे निस्वार्थ कार्यों की सराहना की। 

कार्यकर्ताओं से संवाद 
इस दौरान बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद भी किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के स्वस्थ, संस्कारवान और बेहतर भविष्य की रखी जाती है नींव 
इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का केंद्र नहीं हैं, बल्कि यहां से बच्चों के स्वस्थ, संस्कारवान और बेहतर भविष्य की नींव रखी जाती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मातृशक्ति के रूप में घर-घर तक शासन की योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाने का संकल्प है। इसी भावना के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान करना उनके सेवाभाव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। 

सुपोषित बच्चे ही हैं स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव 
विधायक श्री साहू ने कहा कि सुपोषित बच्चे ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव हैं। इसलिए बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से इसी समर्पण और सेवाभाव के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। 

आयोजन में रहीं उपस्थिति 
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना बेमेतरा के अधिकारी कर्मचारी, बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं मितानिन बहनें उपस्थित रहीं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ