यातायात नियमों के उल्लंघन पर 60 वाहन चालको पर कार्यवाही, 58 प्रकरण न्यायालय पेश, 02 प्रकरण में 600 रु समन शुल्क

कोटपा एक्ट में 285 प्रकरण दर्ज कर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों को दी गई सख्त हिदायत 


बेमेतरा 05 सितम्बर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी व यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 


यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही 

जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए समस्त थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस बेमेतरा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 04 सितम्बर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 60 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, जिसमें 58 प्रकरण न्यायालय पेश, 02 प्रकरण में 600 रूपये समन शुल्क लिया गया।

     अभियान के दौरान नो-एंट्री, तेज गति, बिना लाइसेंस, बिना बीमा, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, परमिट शर्तों का उल्लंघन, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। 

  04 सितम्बर 2026  को थाना नांदघाट में 12 चालान में 12 वाहन चालको, थाना परपोडी में 17 चालान में 17 वाहन चालको, थाना बेरला में 01 चालान में 01 वाहन चालको, चौकी देवकर में 19 चालान में 19 वाहन चालको, यातायात बेमेतरा में 11 चालान में 11 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 60 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई किया गया। जिसमें 58  प्रकरण न्यायालय पेश, 02 प्रकरण में 600 रूपये समन शुल्क लिया गया।उक्त कार्रवाई में जिले के समस्त थाना एवं चौकी, यातायात प्रभारी बेमेतरा रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सहायक उपनिरीक्षक जहीर खान सहित यातायात बेमेतरा पुलिस टीम शामिल रहे।

अपील - बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। 


कोटपा एक्ट में कार्यवाही 

इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा आम जगहों पर धूम्रपान करने वालों की जांच कर कोटपा एक्ट एवं  के तहत कार्रवाई की गई।

  इसी क्रम में 04 सितम्बर 2026 को अभियान के दौरान थाना बेमेतरा में 52 प्रकरण, थाना नांदघाट में 40 प्रकरण, थाना दाढी में 10 प्रकरण, थाना खम्हरिया में 05 प्रकरण, थाना साजा में 10 प्रकरण, थाना परपोडी में 53 प्रकरण, थाना बेरला में 65 प्रकरण, थाना चंदनू में 10 प्रकरण, चौकी देवकर में 10 प्रकरण, तथा चौकी देवरबीजा में 30 प्रकरण, इस प्रकार कुल 285 प्रकरणों में कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ