सड़क सुरक्षा पर बेमेतरा पुलिस का विशेष अभियान, ओवरलोड माजदा पर 18 हजार की चालानी कार्रवाई

बेमेतरा 05 सितम्बर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए जिले के समस्त थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
    अभियान के तहत 04 सितम्बर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ओवरलोड माजदा वाहन क्रमांक CG 08 BB 9496 के चालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में 01 प्रकरण में कुल 18000 रूपये का समन शुल्क वसूल किया गया। 
      बेमेतरा पुलिस द्वारा अभियान के दौरान नो-एंट्री, तेज गति से वाहन चलाना, बिना लाइसेंस, बिना बीमा, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, परमिट शर्तों का उल्लंघन, ओवरलोड, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। 
       उक्त कार्रवाई में यातायात प्रभारी बेमेतरा रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सहायक उपनिरीक्षक जहीर खान, प्रधान आरक्षक दौलत वर्मा, आरक्षक आशीष तिवारी एवं भूपेन्द्र राजपूत सहित यातायात बेमेतरा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

अपील - बेमेतरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, ओवरलोड वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें तथा निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। 
    पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ