जेवरा (एन) के पौधारोपण कार्यक्रम में मंत्री दयाल दास बघेल ने सरपंच बोहरा को वृक्षारोपण कार्य पर किया सम्मानित
बेमेतरा 05 सितंबर 2026 - मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम जेवरा (एन) में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत गांव में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए पौधे लगाए तथा इनके संरक्षण का संकल्प लिया।
बरगड़ा (साजा) सरपंच शेषनारायण बोहरा हुए सम्मानित
इस अवसर पर साजा विकासखंड के ग्राम पंचायत बरगड़ा के सरपंच शेषनारायण बोहरा को मंत्री दयाल दास बघेल के हाथों सम्मानित किया गया। सरपंच बोहरा को सम्मानित किए जाने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
पर्यावरण संतुलन में वृक्ष व जल संरक्षण आवश्यक
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं जल संरक्षण के लिए भी सामूहिक प्रयास आवश्यक है। इसी उद्देश्य को लेकर मोर गांव मोर पानी अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
पौधारोपण के साथ जिम्मेदारी लेने की अपील
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है। ग्रामीणों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी जिम्मेदारी लेने की अपील की गई।
उपस्थिति - कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रहलाद रजक अध्यक्ष रजक बोर्ड, खोरबाहरा राम साहू जनपद अध्यक्ष, अजय साहू जिला भाजपा अध्यक्ष सहित बड़ संख्या में सरपंच, पंच एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ