जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनना और उन्हें उचित मंच पर उठाना हैं कांग्रेस संगठन की जिम्मेदारी - कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा

चिखला में आयोजित कोदवा-मोहभट्टा मंडल कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल हुए जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा 
बेमेतरा 09 अगस्त 2026 - जिलें के बेरला ब्लॉक के कोदवा-मोहभट्ठा मंडल कांग्रेस कमेटी अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखला में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा प्रमुख रूप से शामिल हुए। 

संगठनात्मक चर्चा व जनसमस्याओं पर विचार-विमर्श  
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। 

कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प 
बैठक में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन को गांव-गांव एवं बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन की आवाज को मजबूती के साथ उठाने का संकल्प लिया गया।

समस्याओं को सुनना और उन्हें उठाना जिम्मेदारी 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और समर्पण के बल पर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता आमजन के सुख-दुःख में सहभागी बने और क्षेत्र की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उनके निराकरण के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करे। उन्होंने कहा कि गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है। जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनना और उन्हें उचित मंच पर उठाना कांग्रेस संगठन की जिम्मेदारी है। जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ता सदैव जनता के साथ खड़े रहेंगे। 

संगठन की मजबूती व मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प 
बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। 

इनकी रहीं उपस्थिति 
इस अवसर पर विवेक राजपूत, राजेश दुबे, भारत पटेल, श्याम बंजारे, राजेश चंदेल, झग्गर सिंह, प्रवीण शर्मा, सहदेव, बलराम पटेल, राकेश वर्मा, रूपेंद्र वैष्णव, ओम वर्मा, रमेश साहू, प्रकाश होरी वर्मा, ललित गुप्ता, चेतन भारती, रमेश होरी साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ