गुरु माता साहिबा ने दिया दर्शन लाभ व भेंट पैलगी
कबीर आश्रम में दो दिवसीय अखंड सत्यनाम धुन का हुआ शुभारंभ
सोमवार को सात्विक यज्ञ एवं आनंदी चौका आरती
बेमेतरा 02 अगस्त 2026 - जिलें के साजा क्षेत्र के नया बस स्टैंड स्थित श्री सद्गुरु कबीर आश्रम में दो दिवसीय 'अखंड सत्यनाम धुन' (आठवाँ वर्ष) के पावन अवसर पर ममतामयी गुरु माता मनीषा देवी साहिबा का रविवार 2 अगस्त को नगर साजा में भव्य और आत्मीय स्वागत के साथ शुभागमन हुआ।
भव्य शोभा यात्रा व आत्मीय स्वागत
गुरु माता साहिबा के आगमन पर साजा के पुराने बस स्टैंड से बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल कबीर आश्रम (नया बस स्टैंड) पहुँची। शोभा यात्रा के दौरान पूरा वातावरण 'सत्यनाम' एवं साहेब बंदगी साहेब के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
भेंट-पैलगी और दर्शन का लाभ
कबीर आश्रम पहुँचने के पश्चात गुरु माता साहिबा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान गुरु माता साहिबा मनीषा देवी ने कबीर पंथ के श्रद्धालुओं को अपने दिव्य दर्शन का लाभ प्रदान किया। पंथ के अनुयायियों एवं कबीरपंथियों ने श्रद्धा-भक्ति भाव के साथ गुरु माता साहिबा का भेंट-पालगी एवं बंदगी कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आगामी आयोजन
आश्रम में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत रविवार सुबह 8 बजे गुरु महिमा पाठ और दोपहर 12 बजे से अखंड सत्यनाम धुन का शुभारंभ किया गया।
सात्विक यज्ञ एवं आनंदी चौका आरती
सोमवार 3 अगस्त 2026 दोपहर 02 बजे से
विशेष आयोजन में परम पूज्य पंथश्री हुजूर उदितमुनी नाम साहब के पावन सानिध्य में सात्विक यज्ञ एवं आनंदी चौका आरती का आयोजन किया जाएगा।
आश्रम समिति ने समस्त श्रद्धालुजनों एवं कबीरपंथियो व अनुयायियों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
0 टिप्पणियाँ