फरार एक स्थाई वारंटी रहीम खान सरदा पुलिस के गिरफ्त में

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर थाना बेरला पुलिस टीम की कार्यवाही 
बेमेतरा 27 जुलाई 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी विनय कुमार, श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
    इसी क्रम में थाना बेरला पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट में धारा 138 NIA एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी रहीम खान पिता मुराद खान उम्र 30 वर्ष निवासी सरदा थाना बेरला जिला बेमेतरा को पकड़ा गया। जिसे न्यायालय में स्थाई वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया। 
      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक दीनानाथ यादव, आरक्षक संजय पाटिल, भावेश गोस्वामी सहित थाना बेरला के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ