अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को पीएम राहत योजना, आई-रेड एवं ई-डार प्लेटफॉर्म के माध्यम से 1.50 लाख तक कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश
बेमेतरा 27 जुलाई 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और जन शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण को लेकर आवश्यक चर्चा था। उन्होने प्राप्त समस्याओं का समाधान करना और कानून व्यवस्था की सुदृढ़ता, एवं नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। एसपी ने सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जन शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित करते हुए एसपी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनता से सीधा संवाद करें तथा स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेकर उनका त्वरित निराकरण करें। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारियों को थानों/चौकी में आने वाले फरियादियों की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनने, महिलाओं व बुजुर्गों से सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए।
एसपी त्रिलोक बंसल ने नए लागू तीन आपराधिक कानूनों नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने ने कहा कि इन कानूनों से न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ होगी। समय बाधित अपराधिक प्रकरणों का शीघ्र निपटारा कर 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही, उन्होंने तलाशी और जब्ती के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी को अनिवार्य बताते हुए, मामलों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान, तथा विवेचना में शीघ्रता लाने, समयबद्ध अभियोग पत्र प्रस्तुत करने, तथा फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने अवैध शराब, सट्टा, गांजा, नशीली दवाएं, एवं ऑनलाइन साइबर अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए, साथ ही ऑपरेशन मुस्कान के तहत महिलाओं व बच्चों से संबंधित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश भी दिए।
एसपी ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत महिलाओं और बच्चों के मामलों में तेजी लाई जाए। उन्होंने साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अपराधों को रोकने हेतु आम नागरिकों को जागरूक करने की जरूरत बताई। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने तथा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के माध्यम से हॉट/बाजारों एवं ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विशेष अभियान चलाकर स्थायी वारंट की तामिली, असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, विजिबल पुलिसिंग, नाइट पेट्रोलिंग और गौ-वंश तस्करी पर सख्ती से कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए।
उन्होंने विशेष ध्यान सड़क सुरक्षा, साइबर प्रहरी अभियान, सशक्त ऐप, त्रिनयन ऐप तथा विजिबल पुलिसिंग पर केंद्रित रहा। सशक्त एप, त्रिनयन एप और सायबर प्रहरी अभियान के उपयोग को प्रभावी बनाने, स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने तथा कम्यूनिटी पुलिसिंग व मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही गई। एसपी ने कहा कि पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक, स्मार्ट टूल्स और समुदाय की भागीदारी से अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मोटरयान से संबंधित सड़क दुर्घटनाओं में घायल पीड़ितों को पीएम राहत योजना, आई-रेड एवं ई-डार प्लेटफॉर्म के माध्यम से योजना के तहत अधिकतम 7 दिनों के भीतर किसी भी नामित अस्पताल में 150000 तक की कैशलेस उपचार सुविधा का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उन्होनें साइबर अपराध के प्रति आमजनों को जागरूक करने तथा फाइनेशियल फ्रॉड के प्रकरणों में म्यूल अकाउंट को फ्रीज करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए तथा आम जनता से पुलिस का बेहतर संबंध बनाने, कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने, सायबर अपराधों व एटीएम फ्राड के संबंध में ग्रामो, हॉट/बाजारों, स्कूल/कालेजो में जागरूकता अभियान चलाने, सोशल एक्टीविटी में पुलिस विभाग का सक्रिय रहने व आम जनता में पुलिस विभाग का विश्वास बढ़ाने आवश्यक दिशा - निर्देश दिए गए।
उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी विनय कुमार, श्रीमती रूचि वर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, रीडर -1 निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, स्टेनो संतोष सोनवानी, मुख्य लिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, उप निरीक्षक (अ) प्रदीप देशमुख, सउनि (अ) अजय देवांगन, प्रवीण लोहले, महेन्द्र भुआर्य, दीपक गर्जेलवाल एवं थाना/चौकी प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला, मयंक मिश्रा, लेखराम ठाकुर, सत्य प्रकाश उपाध्याय, अजय सोनकर, जनक साहू, उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, राजकुमार साहू, द्वारिका प्रसाद देशलहरे, डिग्री लाल सोना, अलील चंद, राकेश साहू, ओंकार साहू, सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, विष्णु सप्रे, रीडर - 2 प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, प्रधान आरक्षक मोहित चेलक, गजेन्द्र पाल बार्गों, ऐश्वर्य सिंह, खोमलाल साहू, ताम्रध्वज देशमुख, आरक्षक पंचराम घोरबंधे, मनीष देवांगन, अखिलेश क्षत्रिय, ताम्रध्वज देशमुख समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ