थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा व चौकी देवरबीजा पुलिस टीम ने गौवंश तस्करी पर सख्त कार्यवाही करते हुए 04 नग गौवंश, प्रयुक्त वाहन जप्त कर 02 आरोपी संतोष श्रीवास व मोहित राम पटेल गिरफ्तार
बेमेतरा 27 जुलाई 2026 - प्रार्थी हरीश कुमार चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी कारेसरा थाना व जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.07.2026 को अपने दोस्त रोमन पाण्डेय, गणेश वैष्णव के साथ काम से ग्राम पदुमसरा आये थे, तभी रात्रि 09 बजे ग्राम पदमी के पास एक पिकअप गुजरी, जिसमें हड़बडाहट जैसे आवाज सुनाई दी, जिसे कुछ दूर पीछा करके रोकवाया गया और पीकअप वाहन के चालक का नाम पता पुछने पर अपना नाम मोहित राम पटेल निवासी बागुर थाना गंडई जिला खैरागढ एवं साथ में बैठा व्यक्ति अपना नाम संतोष श्रीवास निवासी सोनझरी थाना सिंघनपुरी जिला कबीरधाम का होना बताया तब पिकअप वाहन क्रमांक CG-08-V-2653 के डाला के तिरपाल को हटाकर देखने पर डाला के अंदर 1 नग भैस, 1 बिजाड़, 2 नग पड़वा को पिकअप वाहन में बिना चारा पानी हवा के टूस टूस कर भूखे प्यासे भरकर कत्लखाना ले जा रहे थे, तत्पश्चात 112 पुलिस वाहन को सूचना दिया गया एवं पुलिस वाहन 112 तत्काल पदमी पहुंची, जिसके बाद पुलिस वाले के साथ पीकअप वाहन में भरे गौ वंश एवं चालक और उसमें बैठा व्यक्ति को चौकी देवरबीजा लेकर आये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा छ.ग. कृषक पशु परिक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु के प्रति कुरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी देवरबीजा को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान वाहन चालक मोहित राम पटेल निवासी बागुर थाना गंडई जिला खैरागढ एवं संतोष श्रीवास निवासी सोनझरी चौकी सिंघनपुरी जिला कबीरधाम से घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया।
प्रकरण में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त पीकअप वाहन क्रमांक CG-08-V-2653 कीमती 200000 रूपये एवं 04 नग गौवंश कीमती 50000 रूपये, जुमला कीमती 250000 रूपये को जप्त किया गया।
आरोपी 01. संतोष श्रीवास पिता नैन सिंह श्रीवास उम्र 50 वर्ष निवासी सोनझरी चौकी सिंघनपुरी थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, 02. मोहित राम पटेल पिता तुलसी राम पटेल उम्र 55 वर्ष निवासी बागुर थाना गंडई जिला खैरागढ को दिनांक 26.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक भलेतीनूस पन्ना, प्रधान आरक्षक नंदलाल चतुर्वेदी, आरक्षक मालिक राम सिन्हा, महेश जांगड़े, छोटूराम तेम्बुकर, रोशन वर्मा सहित चौकी देवरबीजा के समस्त स्टाफ व गौवंश सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ