एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन पर जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर 36 वाहन चालको से ली गई 10800 रु समन शुल्क

आम नागरिक यातायात नियमों का करें पालन - बेमेतरा पुलिस 
बेमेतरा 20 जुलाई 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी व यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
    जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए समस्त थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस बेमेतरा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 36 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 10 हजार 8 सौ रुपये का समन शुल्क लिया गया। 
     अभियान के दौरान नो-एंट्री, तेज गति, बिना लाइसेंस, बिना बीमा, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, परमिट शर्तों का उल्लंघन, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। 
     20 जुलाई 2026 को यातायात बेमेतरा में 36 चालान में 36 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें तेज गति, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, आदेश का अवहेलना, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, घातक स्थिति में वाहन खडी करना, मौके पर कागजात पेश न करना, वाहन चलाते समय मोबाईल से बात करना तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 36 प्रकरण में 10800 रूपये समन शुल्क लिया गया। 

अपील - बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ