प्लांट, ईंट भट्ठों, फैक्ट्रियों एवं बाड़ी में कार्यरत मजदूरों व ठेकेदारों, होटलों, ढाबों, लॉज और किरायेदारों के आधार कार्ड की सख्त जांच करने दिए निर्देश
अवैध अप्रवासी बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 18002331905 पुलिस को दें
आम जनता से अपील - बाहरी व्यक्तियों को किराए में मकान देने से पूर्व इसकी सूचना अनिवार्य रूप से थाना में कराएं नोट
किसी भी अंजान लोगो को शहर/ग्रामों में ठहरने न दें साथ ही पुलिस थाना को करे सूचित
बेमेतरा 20 जुलाई 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में अनाधिकृत/अवैध रूप से रह रहें, अवैध अप्रवासी बांग्लादेशी/रोहिंग्या घुसपैठियों की तलाश, पहचान कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं उन्हें वापस भेजे जाने की कार्यवाही हेतु, जिले में गठित स्पेशल टास्क फोर्स (STF) टीम सहित जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक ली गई।
एसपी त्रिलोक बंसल ने कहा कि मकान में किराये पर रहने वाले किरायेदारों एवं मुसाफिरों की आधार कार्ड एप से मिलान कर सख्त जांच करने एवं किराया देने वाले मालिक का नाम, किरायादार का नाम, माता, पिता, एवं परिवार के सदस्यों का नाम माता/पिता का नाम, वर्तमान पता, स्थायी पता, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड नं., पेन कार्ड नं., मोबाईल नंबर, शिक्षा संबंधी, फोटो, पहचानकर्ता का पूरा नाम पता एवं मोबाईल नंबर लिया जाकर आधार कार्ड की सख्त जांच कर चेकिंग कार्यवाही करने आवश्यक निर्देश दिए गए।
उन्होंने "समाधान ऐप" के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया कि मकान मालिक एवं होटल/लॉज संचालक किरायेदारों एवं यात्रियों की जानकारी अनिवार्य रूप से ऐप पर अपलोड करें। प्रतिदिन भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे बस स्टैंड, कबाडी दुकान,चौपाटी, सिनेमाघरों में चेकिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करने, एवं संदिग्ध व्यक्तियों ठेला/गुमटी लगाने वाले, फेरीवालों की पहचान कर आवश्यक चेकिंग कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
मकान मालिकों से अपील की गई कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराये पर मकान देने से पूर्व उसकी सूचना नजदीकी थाना में अनिवार्य रूप से दें। होटल/लॉज संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे रुकने वाले सभी व्यक्तियों का आधार कार्ड जांचें और समाधान ऐप में उनका विवरण दर्ज करें। उन्होनें ने औद्योगिक संस्थान जैसे एथेनॉल, एल्युमिनियम, स्पंज आयरन प्लांट, बारूद फैक्ट्री, पेपर मील तथा गुड फैक्ट्री, ईंट भट्ठों, फैक्ट्रियों, पोल्ट्री फार्म, क्रेशर प्लांट, कबाडी दुकान, रूई धुनने वाले, टेण्ट हाउस, पंचर दुकान, कैटरिंग चलाने वाले एवं (फार्म हाउस) बाड़ी में कार्यरत मजदूरों व ठेकेदारों की जानकारी एकत्र कर उनका सत्यापन करने हेतु भी दिशा-निर्देश जारी किए गए।
अपील - आम जनता से अपील की जाती है कि बाहरी व्यक्तियों को किराए में मकान देने से पूर्व इसकी सूचना अनिवार्य रूप से थाना में नोट कराएं। किसी भी अंजान लोगो को शहर/ग्रामों में ठहरने न दें साथ ही पुलिस थाना को सूचित करे। अनाधिकृत/अवैध रूप से रह रहें, अवैध अप्रवासी बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति जो बाहर से आकर कही रूका हो जो आपको संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 18002331905 पुलिस को दें।
एसपी त्रिलोक बंसल ने अपराधों की विवेचना को अधिक प्रभावी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को प्रकरणों में ई-साक्ष्य का समयबद्ध एवं वैज्ञानिक तरीके से संकलन सुनिश्चित करने, न्यायालयीन प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु ई-समन की समय पर तामील करने तथा नफीस एवं फिंगर प्रिंट का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही न्यायालयीन कार्यवाही को सुचारु बनाए रखने के लिए ई-चालान समय पर न्यायालय में प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग कर विवेचना की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा न्यायालयीन प्रक्रिया को गति देना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए प्रत्येक प्रकरण में गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से इस अभियान की समीक्षा करें और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसका उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना एवं जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाना है।
इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार एवं रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, स्टेनो संतोष सोनवानी, रीडर - 1 निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, मुख्यालिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, उप निरीक्षक प्रदीप देशमुख, सहायक उप निरीक्षक (अ) अजय देवांगन, प्रवीण लोहले, दीपक गरजेवाल, महेन्द्र भुआर्य, शिकायत प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विष्णु सप्रे, प्रधान आरक्षक ताम्रध्वज देशमुख सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला, मयंक मिश्रा, सत्यप्रकाश उपाध्याय, दुलेश्वर चंद्रवंशी, लेखराम ठाकुर, जनक साहू, अजय सोनकर, उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, ओंकार प्रसाद साहू, राकेश साहू, योगेश अग्रवाल, डिग्री लाल सोना, अलील चंद, द्वारिका प्रसाद देशलहरे, असीम कीर्तनिया, सहायक उप निरीक्षक उदल राम टांडेकर, दीनानाथ सिन्हा, कंवल सिंह नेताम, बहादुर सिंह, डीएसबी शाखा, साइबर सेल, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ