नांदघाट एवं मारो क्षेत्र में 3 कोचियों से 34 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 650 रु जप्त

मारो में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले 03 लोगों पर धारा 36 (च) के तहत कार्यवाही  

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर थाना नांदघाट एवं चौकी मारो पुलिस टीम की अवैध शराब पर कार्यवाही   
बेमेतरा 27 जुलाई 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी विनय कुमार, श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
     इसी क्रम में 26 जुलाई 2026 को थाना नांदघाट एवं चौकी मारो पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर पुराना शराब भट्ठी के पास ग्राम कांपा चौकी मारो, तरपोंगी तिराहा के पास ग्राम नांदघाट एवं नेशनल हाईवे रायपुर बिलासपुर मार्ग शिवनाथ नदी पुल के नीचे ग्राम नांदघाट में रेड कार्यवाही कर 03 आरोपियों को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 
    जिसमें थाना नांदघाट एवं चौकी मारो में 03 प्रकरण में 03 आरोपियों 01. सुभाष टंडन पिता अरूण टंडन उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नं. 08 नगर पंचायत मारो, 02. चम्मन यादव पिता सुधेराम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी मउ थाना चंदनू जिला बेमेतरा, 03. थान सिंग बघेल पिता नरेश बघेल उम्र 18 वर्ष निवासी लिमतरा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार, कुल 03 प्रकरण में 03 आरोपियों के कब्जे से 34 पौवा देशी प्लेन/मसाला शराब (6120ml) कीमती लगभग 3200 रूपये, बिक्री नगदी रकम 650 रुपये कुल जुमला 3850 रूपये को धारा 34 (1) ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। 
      इसी क्रम में 26 जुलाई 2026 को चौकी मारो में आम जगह पर शराब सेवन का 03 प्रकरण में 03 आरोपी 01. सोहन साहू उम्र 65 वर्ष निवासी वार्ड नं. 03 मारो चौकी मारो, 02. बरातु यादव उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नं. 03 मारो चौकी मारो, 03. रोशन बांधे उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 03 मारो चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं। 
      उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, चौकी प्रभारी मारो उप निरीक्षक द्वावारिका प्रसाद देशलहरे, सउनि मोहन साहू, प्रधान आरक्षक राजकुमार चौबे, जगदीश कोसरिया, आरक्षक देवभुषण कांगरे, मिथुन चंद्रवंशी, सुरेश सोनकर सहित थाना नांदघाट एवं चौकी मारो के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ