जिला चिकित्सालय बेमेतरा में तम्बाकू निषेध दिवस पर सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू ने दिलाई शपथ

सीएमएचओ के निर्देश एवं सिविल सर्जन के मार्गदर्शन पर मनाया गया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस  

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में उपस्थित लोगों को कैंसर से किया गया जागरूक
बेमेतरा 31 मई 2026 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृत लाल रोहलेडर के आदेश एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय बेमेतरा में पूर्व वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 31 मई 2026 को “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” आम जन को स्वास्थ्य दृष्टि से इसके दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकीय स्टॉफ, मरीजों के परिजन, आमजन को तम्बाकू निषेध पर शपथ दिलाई गई। 
   सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू ने कहा बेमेतरा जिले में विशेष अभियान चलाकर तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों, कोटपा एक्ट 2003 एवं ई-सिगरेट एक्ट 2019 के प्रभावकारी अनुपालन एवं वैकल्पिक रोजगार के बारे में लोगों को जानकारी होना बहुत जरूरी है। 
वही दंत चिकित्सक डॉ विजया रमन ने बताए कि तम्बाकू युक्त बने उत्पाद का सेवन ही मुख कैंसर का प्रमुख कारण बनता हैं, जिसका सेवन को हमे निषेध करना चाहिए, लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। 
    काउंसलर गोविंद, पुराणिक नायक ने अस्पताल में आए हुए तम्बाकू सेवन करने वाले व्यक्तियों की जांच, परामर्श देते हुए उपचार हेतु जानकारी साझा की, साथ में जानकारी हेतु पम्पलेट वितरण किया गया।