गांव की समस्या पर पंचायत की पहल, बोर खनन से अब गांव वालों को नहीं होगी पानी की समस्या
बेमेतरा 16 जून 2026 - बेमेतरा जिलें के बेरला ब्लाक के ग्राम पंचायत लेंजवारा के आश्रित ग्राम बुचीडीह के शीतला तालाब में निस्तारी हेतु पानी भरने के लिए बोर खनन किया गया। ग्राम पंचायत लेंजवारा के सरपंच डिगेशवरी रूपसिंह साहू के द्वारा बोर खनन के स्थान पर पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड़ कर बोर खनन कार्य की शुरुआत किया गया।
इस अवसर पर उपसरपंच विश्राम साहू एवं पंचगण सियाराम साहू, शेषनारायण साहू, नीलकंठ साहू, कृष्ण कुमार यादव तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।