भाजपा पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां
विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बारगांव बेरला के समाजसेवी सेवक राम यादव का किया गया सम्मान
बेमेतरा 16 जून 2026 - बेमेतरा विधानसभा के सरदा मंडल अंतर्गत ग्राम बारगांव (बेरला) में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "विशेष जनसंपर्क अभियान" के अंतर्गत बेमेतरा जिलें के बेरला ब्लाक के ग्राम बारगांव में समाजसेवी सेवक राम यादव से आत्मीय मुलाकात कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने की दिशा में किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित किए हैं, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है।
इस अवसर पर सरदा भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा, परमेश्वर वर्मा, गोपी देवांगन, सतीश यादव, लखन साहू, प्रांजल वर्मा, नागेश वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है : नरेंद्र वर्मा
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा ने केंद्र सरकार के इन 12 वर्षों को गरीब कल्याण और नारी सशक्तिकरण के लिए स्वर्णिम काल बताया। उन्होंने इन 12 वर्षों को सेवा और समर्पण का मील का पत्थर बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि गत 12 वर्षों में सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।
12 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक व कल्याणकारी योजनाएं की गई शुरू
मोदी सरकार ने बीते 12 वर्षों में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिसने देश में बहुत बड़े आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन लाने का काम किया है। ज्यादातर योजनाएं महिलाओं से संबंधित हैं। इनमें से कुछ विशेष योजनाएं निम्नलिखित हैं - स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन।