शिवसेना ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बेमेतरा को ज्ञापन सौंपकर दर में वृद्धि को वापस लेने की मांग, नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
बेमेतरा 16 जून 2026 - शिवसेना छग प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में की गई अप्रत्याशित और जन विरोधी वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की है। श्री चौहान ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख डॉ आनंद मल्होत्रा के आदेश अनुसार मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम से जिला कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा मंमगाई को ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया हैं। राज्य के नागरिकों, किसानों और छोटे व्यापारियों पर बिजली दरों में वृद्धि के रूप में थोपे गए भारी आर्थिक बोझ बढ़ गया है, छत्तीसगढ़ एक ऊर्जा सर प्लस ऊर्जा की प्रचुरता वाला राज्य है, जहां बिजली का उत्पादन प्रचुर मात्रा में होता है, इसके बावजूद बिजली कंपनियों के द्वारा दरों में की गई इस हालिया बढ़ोतरी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।
हम इस ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित बिंदुओं पर शासन प्रशासन का ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं -
1. आम जनता पर आर्थिक बोझ - पहले से ही कमर तोड़ महंगाई से जूझ रहे हैं मध्यम वर्गीय और गरीब परिवारों के लिए बिजली बिल में यह वृद्धि असहनीय है।
2. किसानों और कृषि क्षेत्र पर प्रभाव - छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, बिजली दरों में वृद्धि से किसानों की लागत बढ़ेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक दयनीय हो जाएगी।
3. लघु एवं कुटीर उद्योगों को नुकसान - राज्य के छोटे और मध्यम स्तर के उद्योग इस निर्णय से बुरी तरह प्रभावित होंगे जिससे बेरोजगारी बढ़ाने की आशंका है।
मांगे - जनहित को ध्यान में रखते हुए बिजली दरों में की गई इस वृद्धि को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह वापस लिया जाए, आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना या सब्सिडी को और अधिक मजबूत व पारदर्शी बनाया जाए।
चेतावनी - शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के प्रदेश महासचिव दाऊराम चौहान हमेशा से आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है, यदि शासन द्वारा जनहित मे इस जन विरोधी फैसले को वापस नहीं लिया गया, तो हमारी पार्टी पूरे राज्य में उग्र और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
आशा है कि छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन जन भावनाओं का सम्मान करते हुए इस संवेदनशील विषय पर तत्काल उचित निर्णय लेवे।
उक्त ज्ञापन सौंपने के दौरान UBT पार्टी के प्रदेश महासचिव दाऊराम चौहान, जिला कार्यकारणीय अध्यक्ष रामचरण वर्मा, नांदघाट ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल साहू उपस्थित रहें।