राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में लगातार चौथे वर्ष बेरला ने दिया उत्कृष्ट परिणाम

बेमेतरा जिलें के बेरला व साजा ब्लाक के शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों की मेहनत व लगन ने लाई रंग 

जिलें में 68 सीट की स्वीकृति जिनमें 34 सिर्फ बेरला को, चार वर्ष पूर्व स्थिति यह थी कि स्वीकृत 68 सीटों में बच्चें नहीं मिलते थे, मगर आज 68 सीटों में 150 बच्चें पास हो रहें जिनमें हो रहा 68 का चयन 
बेमेतरा 21 जून 2026 - केंद्र सरकार के द्वारा ग्रामीण प्रतिभावान छात्रों को आर्थिक मदद के उद्देश्य से छात्रवृत्ति प्रतिमाह 1000 रुपए दी जाती है। यह छात्रवृत्ति कक्षा नवमी से 12 वीं तक पढ़ने वाले बच्चों को दी जाती है। इसके तहत बेमेतरा जिले को 68 सीट प्राप्त हुई है, इसमें से 34 सीट बेरला विकासखंड के अंतर्गत पढ़ने वाले बच्चों को प्राप्त हुआ है। इस परीक्षा में तार्किक और विषय आधारित दो प्रकार के प्रश्न दिए जाते हैं। 
     कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले बच्चे इस परीक्षा को दिला सकते हैं, जब कक्षा आठवीं के बच्चे तार्किक प्रश्न बनाते हैं, तो उनका दिमाग बहुत तेज होने लगता है। भविष्य में होने वाले प्रतियोगी परीक्षा के लिए बच्चे बचपन से ही अपने आप को तैयार करके आगे बढ़ते हैं। बेरला का यह उत्कृष्ट परिणाम रहा है। 

टेक्निकल टीम बनाकर करवाई गई तैयारी 
3 वर्ष के अनुभव के बाद इस वर्ष पहली बार हमारे ब्लॉक में स्वयं से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी लिंक तैयार किया था, इसके लिए टेक्निकल टीम बनाई गई थी, जिसमें सभी तरह की शिक्षक शामिल थे। श्रीमती कैवरा सेन शिक्षक संस्कृत, जोगी वर्मा शिक्षक अंग्रेजी, प्रकाश साहू सीएसी खर्रा, चंद्र प्रकाश साहू सहायक शिक्षक, सुरेंद्र पटेल सीएसी बारगाव, रोमन साहू शिक्षक विज्ञान, ओमप्रकाश साहू शिक्षक सीएसी देवरी शामिल है। परीक्षा में विज्ञान गणित और सामाजिक विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं लेकिन यहां शिक्षकों का जुनून दिखाई देता है, काम करने का एक दृढ़ संकल्प दिखाई देता है। 

व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर बच्चों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन तैयारी 
ग्रुप एडमिन के रूप में शिक्षकों एवं छात्रों का नेतृत्व करने वाले सुरेंद्र पटेल संकुल समन्वयक बारगाव ने बताया कि बच्चों एवं प्रत्येक मिडिल स्कूल के शिक्षकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिसमें प्रतिदिन प्रश्नोत्तरी बनाकर ऑनलाइन लिंक दी जाती है, बच्चे इसमें भाग लेते हैं। परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट में अभ्यास करने और समय प्रबंधन सीखाने के लिए ऑफलाइन टेस्ट भी लिए गए थे। 

साजा ब्लॉक के शिक्षक एवं बच्चों को भी इस वर्ष मदद 
जिलें के साजा ब्लॉक ने भी इस वर्ष बहुत अच्छा प्रयास किया। हमारे टेक्निकल टीम के लिंक एवं ऑफलाइन पेपर का फायदा उठाया। कमलेश कुमार वर्मा व्याख्याता बोरतरा, कुम्भलाल वर्मा एवं साथियो के नेतृत्व में इस वर्ष अच्छा काम किया गया। लगभग 28 बच्चे वहां भी उत्तीर्ण हुए। 
   शिक्षकों द्वारा यह कार्य पूर्ण रूप से अकादमी सहयोग के रूप में की जाती है। धीरे-धीरे इस परीक्षा में जागरूकता बढी है। चार वर्ष पहले जहां बेमेतरा के 68 सीट के लिए बच्चे नहीं मिल पाते थे, वहां कंपटीशन बहुत बढ़ चुकी है। लगभग 150 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं, उनमें 68 बच्चों का चयन हुआ है। इस प्रकार बेरला विकासखंड के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतियोगी परीक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है, बच्चे अब युद्ध स्तर में तैयारी करते हैं। 

प्रयास विद्यालय चयन में इन बच्चों का रहा वर्चस्व 
छत्तीसगढ़ में संचालित प्रयास विद्यालयों में अब तक इन्हीं बच्चों का चयन हुआ है। इस वर्ष बेमेतरा जिले से लगभग 30 बच्चों का चयन होने का अनुमान है। यही बच्चे प्रयास विद्यालय के प्रतियोगी परीक्षा में बैठते हैं, क्योंकि अभ्यास किए रहते हैं और आसानी से बच्चों का चयन होने लगा है। प्रयास विद्यालय का भी परिणाम जारी हो चुका है, मेरिट लिस्ट आना शेष है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ