सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा के लिए जागरूकता पर जोर
बेमेतरा 22 जून 2026 - 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एच.पी.वी. (Human Papillomavirus) टीकाकरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को भविष्य में होने वाले गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों से बचाना तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में ठोस कदम उठाना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचपीवी संक्रमण महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर का एक प्रमुख कारण माना जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए यह टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, ताकि समय रहते उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जा सके।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। अभिभावकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के सभी वर्गों से अपील की गई है कि वे बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग करें तथा अधिक से अधिक लोगों को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करें।
उनका मानना है कि यदि समाज के स्तर पर इस अभियान को व्यापक समर्थन मिलेगा, तो न केवल बालिकाओं का स्वास्थ्य सुरक्षित होगा, बल्कि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में भी कमी लाई जा सकेगी। यह टीकाकरण कार्यक्रम बालिकाओं के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ