भिंभौरी (बेरला) के अजूबा एकता जन कल्याण समिति के लोगों ने उठाया कदम
बेमेतरा 02 जून 2026 - जिलें के बेरला ब्लाक के अजूबा एकता जन कल्याण समिति भिंभौरी पंजीयन क्रमांक (19435) के द्वारा गर्मी से परेशान पशु पक्षी एवं बेजुबान जानवरों के पानी पीने के लिए 20 नग (कोटना) टंकी की व्यवस्था भिंभौरी के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर किया गया।
इस कार्यक्रम में सदानंद यदु अध्यक्ष, ओम प्रकाश यदु, अश्विनी परगनिहा, जनक यादव, रामबिलास राकेश, यशवंत परगनिहा, जितेंद्र धीवर, प्रवीण पाटिल, अरुण वर्मा, रोहित चंद्रवंशी, मनोज वर्मा, मोहित साहू, शंकर साहू, नेमसिंह वर्मा, गोविंद यदु पार्षद, ननकी सिन्हा, राजेंद्र पाटिल, टीकू वर्मा आदि उपस्थित थे।
इसके अलावा यह समिति वृक्षारोपण, दीपावली महोत्सव, ठंडी में कंबल वितरण के साथ और अन्य कई जनकल्याण कार्य करती है। अजूबा एकता के जनकल्याण कार्यक्रम को देखकर अन्य गाँव भी प्रेरणा लेने लगे हैं।