बेमेतरा 02 जून 2026 - सेन भवन बेमेतरा में मंगलवार को सेन समाज के जिला के विभिन्न पदों का निर्वाचन प्रक्रिया से चुनाव हुआ, जिसमे बेरला ब्लाक के लोमेश कुमार सेन को जिला उपाध्यक्ष के पद का दायित्व मिला।
लोमेश कुमार छात्र जीवन से ही जनसेवा के कार्य पर लगे है, छात्र संगठन से लेकर राजनीतिक सफर के बाद अब सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाहन करेगा।
नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष लोमेश कुमार ने अपने सामाजिक बंधुओ का आभार प्रगट कर नाई नाई भाई भाई के नारे से एक दूसरे के सुख दुख के साथी बनकर कार्य करने की बात कही।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष छल्ली सेन, पूर्व अध्यक्ष रवि सेन, पूर्व उपाध्यक्ष डेनिम सेन, कुसमी इकाई अध्यक्ष दीनू सेन, आत्माराम सेन, जनक सेन और सभी सामाजिक प्रतिनिधियों ने लोमेश को बधाई दिए।