अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से संवेदनशील/उच्च जोखिम वाले कुल 317 महिला व पुरुष लोगों का किया गया टीबी स्क्रीनिंग, 18 संदेहास्पद लोगों का जांच हेतु सैंपल कलेक्शन
पूर्व जनपद पंचायत सदस्य बेरला रेखराम साहू ग्राम भिलौरी ने टीबी के 1 मरीज को गोद लेकर किया फूड बास्केट वितरण
कलेक्टर के निर्देश एवं सीएमएचओ के मार्गदर्शन पर जिलें में टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 100 दिवसीय अभियान गांव गांव, शहर शहर का सफल क्रियान्वयन
बेमेतरा 17 मई 2026 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से संवेदनशील/उच्चोखिम लोगों का सभी विकासखण्ड में विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर टीबी स्क्रीनिंग किया जा रहा है। साथ में टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी, टीबी के लक्षण, उपचार, बचाव की संपूर्ण जानकारी संवेदनशील/उच्चोखिम लोगों को साझा किया जा रहा है।
इसी क्रम में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान तहत 17 मई 2026 को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जिला बेमेतरा द्वारा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से बेरला विकासखण्ड में बीएमओ बेरला डॉ जितेंद्र कुमार कुंजाम के नेतृत्व में तीन शिविर आयोजित कर हाईरिस्क ग्राम भिलौरी, टकसीवा एवं तारालीम में शिविर आयोजित कर संवेदनशील/उच्च जोखिम समूहों का पहचान किया गया।
इन तीनों ग्रामों में संवेदनशील/उच्च जोखिम समूह से कुल 317, जिसमें भिलौरी में 53 पुरुष, 61 महिलाओ कुल 114, जिसमें 05 संदेहास्पद, टक सीवा में 52 पुरुष, 39 महिलाओं, कुल 91, जिसमें 02 संदेहास्पद, तारालीम में 42 पुरुष, 70 महिलाओं, कुल 112, जिसमें 11 संदेहास्पद का अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से निःशुल्क एक्स-रे किया गया तथा 18 लोगों का जो संदेहास्पद था उनका स्पूटम अत्याधुनिक ट्रू - नाट मशीन से जांच हेतु सैंपल कलेक्शन कराया गया।
बेरला ब्लाक के भिलौरी, टकसीवा एवं तारालीम संवेदनशील/उच्च जोखिम ग्रामों में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान संबंधित जानकारी ग्रामवासियों को दी गई।
उक्त शिविर मे प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत पूर्व जनपद पंचायत सदस्य बेरला एवं सामाजिक कार्यकर्ता रेखराम साहू ग्राम भिलौरी के द्वारा टीबी के 1 मरीज को फूड बास्केट वितरण कर गोद लिया। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग बेरला की ओर से उनको विशेष आभार व्यक्त किया गया।
वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक स्वास्थ्य विभाग बेरला में पदस्थ राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत दिनेश गंगबेर द्वारा टीबी को जड़ से मुक्त करने के लिए मितानिन/ग्रामीणजन, स्टूडेंट को टीबी के लक्षण उपचार संबंधी जानकारी दी गई।
टीबी जिला बेमेतरा को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी को शपथ दिलाया एवं भारत को 2027 तक भारत सरकार के द्वारा टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
उक्त शिविर में जिला टीम से यशवंत भारद्वाज, एक्सरे टेक्निशियन शेषनारायण टंडन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर भिलौरी से मनीषा पाल CHO, श्रीमती अनीता सोनी RHO, एमटी श्रीमती रुखमनी साहू, समस्त मितानीन शिविर में उपस्थित रहे।
साथ ही सभी की विशेष सहभागिता से शिविर आयोजित किया गया।