वृद्धा आश्रम सेक्टर- 2 भिलाई में संगठन ने किया 50 वृद्धो को खाद्य सामग्री वितरित
दुर्ग 17 मई 2026 - आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्था वृद्धा आश्रम सेक्टर- 2 भिलाई में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के पदाधिकारीगणों द्वारा बेसहारा वृद्धो को खाद्य सामग्री वितरण किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारीगणों में अध्यक्ष मेघनाथ यादव, ब्रह्मदेव पटेल, संत कुमार केसकर, लखन लाल साहू, भोजराम डढ़सेना,
विजय रात्रे, सुमित्रा रात्रे, रमेश साहू, कृष्ण कुमार पाटिल, भानु प्रताप यादव, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, बेनीराम बघेल, अनिल खेलवार, रमाकांत अजगले, अशोक साहू सहित समिति के सदस्यगणों द्वारा 50 वृद्धो के लिए खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। संस्था द्वारा आगे भी इसी प्रकार समय समय पर वृद्धजनों से आशीर्वाद लेकर सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।