आम नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें - डीआईजी रामकृष्ण साहू

बेमेतरा जिले के थाना/चौकी में सघन चेकिंग अभियान चलाकर गुंडा, निगरानी व माफी बदमाशों के उपर रखी जा रही पैनी नजर 
बेमेतरा 16 मई 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु गुंडा, निगरानी और माफी बदमाशों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 
    इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना/चौकी प्रभारियों एवं स्टाफ द्वारा थाना/चौकी क्षेत्रों के गुंडा, निगरानी और माफी बदमाशों की वर्तमान ठिकाने, गतिविधियों की जानकारी लेकर चेकिंग दौरान चर्चा कर शांति पूर्ण समाज मे रहने और समाज में रहकर अच्छा कार्य करने हिदायत दी गई। बेमेतरा पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर गुंडा, निगरानी और माफी बदमाशों के उपर पैनी नजर रखी जा रही हैं। 

अपील - बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा सके और जिले में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण कायम रखा जा सके।