थाना खम्हरिया पुलिस टीम की कार्यवाही
बेमेतरा 16 मई 2026 - प्रार्थी राजकरन पाल उम्र 45 वर्ष निवासी सीतापुर चित्रकुट सीतापुर चित्रकुट थाना चित्रकुट जिला चित्रकुट (उ.प्र.) 14 मई 2026 के अपने वाहन ट्रक क्रमांक MH 18 BG 2246 के डाला पीछे शक्कर लोडकर थान खम्हरिया आया था रात्रि होने से लेबर नही मिलने से गाडी को थान खम्हरिया के सिल्हाटी चौक के पास खड़ी करके रात्रि में सो रहा था कि रात्रि करीबन 11.30 बजे दो लडके उम्र करीबन 20-25 साल के लुटपाट करने के इरादे से आकर वाहन के सामने ग्लास साईड ग्लास को तोडफोड करते दरवाजे के पास से डण्डा से अंदर डालकर धक्का देते हुये अश्लील गाली गलौज जान से मारने की धमकी देकर रूपए की मांग करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडो से हमलाकर दिया और ट्रक के शीशे तोड दिए। हमले में सिर छाती और हाथ में चोटें आई। घटना के दौरान स्थानीय युवकों ने बीच-बचाव किया। शेष नारायण मिश्रा उर्फ सल्लु, मिथलेश पाल उर्फ मिटटु थानखम्हरिया द्वारा अश्लील गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, लाठी-डंडो से वारकर ट्रक के सीसा को नुकसान करने से 60000 रूपये का नुकसान हुआ है की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 296, 351(3), 115(2),309(5), 309(6),324(4), 3(5), BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.)के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खम्हरिया को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी शेषनारायण मिश्रा उर्फ सुल्लु एवं मिथलेश पाल उर्फ मिट्ठु पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया।
आरोपी 01. शेषनारायण मिश्रा उर्फ सुल्लु पिता योगेश मिश्रा उम्र 23 वर्ष पता वार्ड नं 03 थान खम्हरिया, 02. मिथलेश पाल उर्फ मिट्ठु पाल पिता रामकुमार पाल उम्र 19 वर्ष पता वार्ड नं 15 थान खम्हरिया थाना थान खम्हरिया जिला बेमेतरा को 15 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना थान खम्हरिया उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लहरे, आरक्षक बलदेव निषाद, अशरफी खान, मुकेश चंद्रवंशी, लोकेश्वर साहू सहित थाना खम्हरिया के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।