राज्यपाल रमेन डेका का जनसेवक शिवम तिवारी ने स्वागत

बेमेतरा आगमन पर जनसेवक ने अपने साथियों सहित राज्यपाल से भेंटकर की चर्चा 
बेमेतरा 17 मई 2026 - छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका का माता भद्रकाली की पावन धरा बेमेतरा में आगमन हुआ। इस अवसर पर बेमेतरा के जनसेवक शिवम तिवारी ने उनका भव्य स्वागत किया।
महामहिम से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्होंने उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। 
    राज्यपाल ने जनसेवा को सर्वोपरि बताते हुए, सभी को मिलकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
  जनसेवक शिवम तिवारी ने विश्वास दिलाया कि वे इस पावन संदेश को आत्मसात कर क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।" 
  इस अवसर पर समाजसेवी राजेंद्र खुराना, उत्तम महेश्वरी, राजा आशीष गुप्ता, भद्रकाली मंदिर के पुजारी सन्नी महाराज उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ