डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर आबकारी एक्ट में आरोपी जगदीश गोयल मुरकुटा के कब्जे से 48 पौवा देशी/अंग्रेजी शराब जप्त

साइबर सेल एवं थाना नवागढ पुलिस टीम की आबकारी एक्ट में कार्यवाही 
बेमेतरा 30 मई 2026 - बेमेतरा जिले में पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
  इसी क्रम में 29 मई 2026 को साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव व साइबर सेल/थाना नवागढ पुलिस टीम ने आरोपी जगदीश गोयल को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते 48 पौवा देशी प्लेन, मसाला/अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 4380 रूपये को 34 (2) आबकारी एक्ट के मामले में कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। 
29 मई 2026 को थाना नवागढ पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम मुरकुटा में जगदीश गोयल अपने पान ठेला में अवैध धन अर्जित करने अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं की सूचना के अधार पर साइबर सेल एवं थाना नवागढ पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी को अवैध शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 
      जिसमें थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी जगदीश गोयल पिता नर्मदा प्रसाद गोयल उम्र 56 वर्ष निवासी मुरकुटा थाना नवागढ जिला बेमेतरा के कब्जे से 48 पौवा देशी प्लेन/मसाला/अंग्रेजी शराब (8640ml) कीमती लगभग 4380 रूपये को 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।  
 उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक निरीक्षक भुनेश्वर यादव, सउनि कृष्ण कुमार क्षत्री, प्रधान आरक्षक अजय बंजारे, साइबर सेल प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, रेखन साहू, मुकेश माहिरे, थाना नवागढ से आरक्षक राजेन्द्र साहू सहित साइबर सेल एवं थाना नवागढ के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।