10 वीं में लक्ष्य सिंह ने 95% अंक लेकर तहसील मे प्रथम रहा, कु. करूणा पाटिल व कु. पूनम सिन्हा ने हासिल की 92%

थान खम्हरिया तहसील स्तर पर आत्मानंद का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट 
बेमेतरा 30 अप्रैल 2026 - बेमेतरा जिलें के साजा ब्लाक के थान खम्हरिया तहसील क्षेत्र में छत्तीसगढ माध्यमिक मण्डल द्वारा घोषित कक्षा 10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षा मे नगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कुल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10 वीं मे लक्ष्य सिंह राजपूत ने 95.1% अंक लेकर तहसील मे प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सरस्वती शिशु मंदिर से कु. करूणा पाटिल 92% तथा कन्या शाला के कु. पूनम सिन्हा 92% अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 
   कक्षा 12 वीं मे जितेन्द्र रजक 91% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आत्मानंद स्कुल से कु. सोनल देवांगन 88.6% अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रही। बालक हायर सेकण्डरी स्कुल का परीक्षाफल निराशाजनक रहा है।