कु. भावना साहू बारगांव (बेरला) हैं पीएम श्री सेजेस बेरला की छात्रा
बेमेतरा 30 अप्रैल 2026 - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 वीं बोर्ड परीक्षा में बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम बारगांव की होनहार छात्रा कु. भावना साहू ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम गौरान्वित किया है। भावना साहू पीएम श्री सेजेस बेरला की छात्रा हैं। वे पीएम श्री सेजेस बेरला स्कूल में 12 वीं में प्रथम स्थान पर है। भावना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता सुमन साहू, पिता भागीरथी साहू व स्कूल के सभी शिक्षिकों को दिया है।