बीएमओ नवागढ़ डॉ राहुल राज एवं बीपीएम सीके देवांगन के नेतृत्व में नवागढ़ के समस्त सीएचसी एवं पीएचसी में एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण का शुभारम्भ

कलेक्टर के निर्देश व सीएमएचओ के मार्गदर्शन पर जिले में भारत सरकार की राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान कार्यक्रम का सफल आयोजन 
बेमेतरा 30 अप्रैल 2026 - स्वास्थ्य विभाग नवागढ़ जिला बेमेतरा द्वारा सीएमएचओ डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में नवागढ़ बीएमओ डॉ. राहुल राज एवं बीपीएम सीके देवांगन के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में दिनांक 06 अप्रैल 2026 को एवं अधीनस्थ समस्त पीएचसी में दिनांक 29 अप्रैल 2026 से एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। भारत सरकार द्वारा सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की रोकथाम के लिए 14 से 15 वर्ष के मध्य की बेटियां के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है, जो पूरी तरह सुरक्षित है। यह टीका, जो 90% से अधिक कैंसर का कारण बनने वाले वायरस को रोकने में प्रभावी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ एवं अधीनस्थ पीएचसी के माध्यम से नि:शुल्क लगाया जा रहा है। 

एचपीवी वैक्सीन : मुख्य बातें 

उद्देश्य - सर्वाइकल कैंसर को खत्म करना और 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' को बढ़ावा देना। 
लक्ष्य समूह - 14 से 15 वर्ष की लड़कियां। 
प्रभावशीलता - यह टीका 93-100% तक प्रभावी है और एचपीवी के उच्च जोखिम वाले प्रकारों के कारण होने वाले कैंसर से बचाता है।

सुरक्षा - टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इसका व्यापक अध्ययन किया गया है। 
अभिभावकों के लिए संदेश - विशेषज्ञों का कहना है कि यह टीका बेटियों को भावी कैंसर से बचाने के लिए सुरक्षित और जरूरी है।
यह अभियान दुनिया भर के 160 से अधिक देशों में शामिल होकर भारत में सर्वाइकल कैंसर से होने वाली मौतों को कम करने का एक बड़ा कदम है। 

अपील - स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि अपने 14 से 15 वर्ष के मध्य आयु की बेटियो को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वेक्सीन लगवाए, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ एवं सभी पीएचसी में प्रतिदिन निशुल्क लगाया जा रहा है।