1.880 किग्रा गांजा के साथ आरोपी हेमराम वर्मा खैरी (साजा) गिरफ्तार

डीआईजी के निर्देश पर साइबर सेल एवं थाना साजा पुलिस टीम की गांजा पर संयुक्त कार्यवाही 
बेमेतरा 16 मई 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
  इसी क्रम में 15 मई 2026 को साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी साजा निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे एवं साइबर सेल व थाना साजा पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त पर कार्रवाई तेज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 24 हजार रूपये से भी अधिक की 01 किलो 880 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 
  इसी क्रम में 15 मई 2026 को थाना साजा को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम खैरी का एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से बिक्री हेतु मादक पदार्थ गांजा रखा है की सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर आरोपी हेमराम वर्मा का घर, ग्राम खैरी पहुंच कर अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ा गया। 
   आरोपी हेमराम वर्मा पिता गजराज वर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी खैरी थाना साजा जिला बेमेतरा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 880 ग्राम कीमती करीबन 24000 रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
     इस संपूर्ण कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी साजा निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे, सउनि बनवाली राम सोनकर, प्रधान आरक्षक विजेन्द्र सिंह, पवन सिंह, साइबर सेल आरक्षक संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, संतोष धीवर थाना साजा से आरक्षक अर्जुन ध्रुर्वे एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

समाज पर सकारात्मक प्रभाव 
आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। 

बेमेतरा पुलिस का संदेश : अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी