डीआईजी के निर्देश पर आबकारी एक्ट में 01 आरोपी राम विजय यदु के कब्जे से 49 पौवा देशी शराब जप्त

साइबर सेल एवं थाना चंदनू पुलिस टीम की आबकारी एक्ट में कार्यवाही  
बेमेतरा 29 मई 2026 - बेमेतरा जिले में पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
  इसी क्रम में 28 मई 2026 को साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं थाना प्रभारी चंदनू निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी व साइबर सेल/थाना चंदनू पुलिस टीम ने आरोपी राम विजय यदु उम्र 30 वर्ष निवासी झिरिया थाना चंदनू जिला बेमेतरा को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते 49 पौवा अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 5880 रूपये को आबकारी एक्ट के मामले में कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। 
  दिनांक 28 मई 2026 को थाना चंदनू पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम झिरिया में एक व्यक्ति अपने मुर्गा दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर धन लाभ अर्जित करने लोगो को शराब बिक्री कर रहा हैं की सूचना के अधार पर साइबर सेल एवं थाना चंदनू पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी को अवैध शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 
   जिसमें थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी राम विजय यदु पिता भागवत यदु उम्र 30 वर्ष निवासी झिरिया थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से 49 पौवा अंग्रेजी शराब (8820ml) कुल जुमला कीमती 5880 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
 उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी चंदनू निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक रघुनाथ नेताम, साइबर सेल प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, रेखन साहू, मुकेश माहिरे, थाना चंदनू से आरक्षक सुनील साहू, निरंजन वैष्णव, हीरालाल साहू, रूपेन्द्र वर्मा, भुषण राजपूत सहित साइबर सेल एवं थाना चंदनू के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।