शराब बेचने एवं पिलाने वाले 20 आरोपियों के विरूद्ध की गई आबकारी एक्ट में कार्यवाही

डीआईजी के निर्देश पर अवैध शराब, जुआ, सट्टा, नशीली पदार्थो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही 
बेमेतरा 29 मई 2026 - पुलिस उप महा निरीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
  इसी क्रम में 28 मई 2026 को एक दिवस में ही जिले के विभिन्न थाना/चौकी थाना बेमेतरा, नवागढ, नांदघाट, साजा, बेरला, खम्हरिया, चंदनू एवं चौकी देवरबीजा में आबकारी एक्ट के मामले में 20 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। जिसमें अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने, आम जगह पर शराब सेवन करने, शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 20 आरोपियों 01. राम विजय यदु पिता भागवत यदु उम्र 30 वर्ष निवासी झिरिया थाना चंदनू, 02. योगेश निषाद पिता शत्रुहन निषाद उम्र 26 वर्ष निवासी परपोडी थाना परपोडी, 03. सोनू साहू पिता रामप्रसाद साहू उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नं. 03 साजा थाना साजा, 04. मनीष यादव पिता पुनित यादव उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं. 05 साजा थाना साजा, 05. प्रेम सागर ध्रुव पिता समय लाल ध्रुव उम्र 52 वर्ष निवासी केसतरा थाना साजा हाल तरपोंगी थाना नांदघाट, 06. धनाजी पिता सुख चंद जांगडे उम्र 48 वर्ष निवासी मुरकुटा थाना नवागढ, 07. जगदीश गोयल पिता नर्मदा गोयल उम्र 55 वर्ष निवासी मुरकुटा थाना नवागढ, 08. राधेलाल पिता अटल डहरिया उम्र 45 वर्ष निवासी मुरकुटा थाना नवागढ, 09. रमेश निषाद पिता उदेराम निषाद उम्र 36 वर्ष निवासी हाटरांका थाना खम्हरिया, 10. ललित सिन्हा पिता कुमार सिन्हा उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नं. 09 खम्हरिया थाना खम्हरिया, 11. गोविन्द पिता ढलउ निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नं. 15 खम्हरिया, 12. रामलोचन साहू पिता फागुराम साहू उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड नं. 15 खम्हरिया, 13. लल्ला पिता तोमेश्वर सिसोदिया उम्र 22 वर्ष निवासी घटियाखुर्द थाना बेरला, 14. हेमचंद पिता कृपाराम डहरिया उम्र 32 वर्ष निवासी बांसा थाना बेरला, 15. मोहित निषाद पिता पंचु निषाद उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड नं. 18 बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा, 16. प्रशांत कोशले पिता संतु कोशले उम्र 23 वर्ष निवासी बाजार पार बेमेतरा, 17. अरूण कोशले पिता राजू कोशले उम्र 32 वर्ष निवासी बाजार पार बेमेतरा, 18. राजेन्द्र गिर पिता स्त्रीकन गिर उम्र 59 वर्ष निवासी अटल आवास बेमेतरा, 19. आलोक वर्मा पिता कृपाराम वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी हाडाहुली चौकी देवरबीजा, 20. नरसिंग वर्मा पिता नकुल वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी उघरा चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा, कुल 20 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 

समाज पर सकारात्मक प्रभाव 
उक्त कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि अवैध शराब, जुआ, सट्टा, नशीली पदार्थो में संलिप्त व्यक्तियों और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। 

पुलिस का संदेश : अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी