नशापन समाज के लिए अभिशाप, इस पर पूर्णतः नकेल कसने करें कठोर कार्रवाई - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई

कलेक्टर ने नशे के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाने दिए सख्त निर्देश 

नशे की रोकथाम व कार्यवाही को लेकर कलेक्टर ने जिलाधिकारियों की नार्कोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर समिति की ली समीक्षा बैठक 
बेमेतरा 17 मार्च 2026 - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की नार्कोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर समिति की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने नशे के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाने के सख्त निर्देश दी है। 
     उन्होंने जिले में नशे के कारोबार पर नकेल कसने और युवाओं को ड्रग्स की गिरफ्त से बचाने के लिए आवश्यक निर्देश दी है। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने कहा कि "नशा न केवल एक व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। हमारी प्राथमिकता आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ना और युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालना है।" 

विभागीय समन्वय से कार्य कर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाए 
बैठक में कलेक्टर ने पुलिस और आबकारी विभाग को स्पष्ट चेतावनी दी है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाए। 

मेडिकलो का नियमित निरीक्षण 
कलेक्टर ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए विभागवार समीक्षा की। उन्होंने मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देशित की। जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण करने कहा। 

शिक्षण संस्थानों के पास निगरानी 
बच्चों में नशापन को मिटाने के उद्देश्य से शिक्षण संस्थानों के पास निगरानी रखने, स्कूल और कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ या तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंधित करने निर्देशित की है। 

हॉटस्पॉट का चिन्हांकन 
कलेक्टर ने कहा कि हॉटस्पॉट का चिन्हांकन करने कहा है। उन्होंने पुलिस विभाग को जिले के उन इलाकों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए जहाँ नशे की गतिविधियां अधिक सक्रिय हैं। ऐसे क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जाएगी। 

कार्रवाई के साथ जागरूकता 
बैठक में यह चर्चा की गई कि केवल कार्रवाई से नशा खत्म नहीं होगा, इसके लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी है। 

जागरूकता व काउंसलिंग पर जोर 
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि प्रार्थना सभाओं और कार्यशालाओं के माध्यम से छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाए। इसी तरह समाज कल्याण विभाग को जिला अस्पताल में नशामुक्ति केंद्र और प्रभावी काउंसलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। 
      कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने कहा कि "नशा न केवल एक व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। हमारी प्राथमिकता आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ना और युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालना है।" 

समन्वय और रिपोर्टिंग 
बैठक में पुलिस अधीक्षक (SP), जिला आबकारी अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) और शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बेहतर करने और हर महीने की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है।