साइबर सेल एवं थाना चंदनू पुलिस टीम की अवैध शराब पर कार्यवाही
बेमेतरा 20 सितम्बर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी चंदनू निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा व थाना चंदनू/साइबर सेल पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 36 पौवा देशी मसाला शराब (6480ml) जुमला कीमती करीबन 3600 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
19 सितम्बर 2026 को थाना चंदनू पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम रवेली में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर धन लाभ अर्जित करने लोगो को शराब बिक्री कर रहा हैं कि सूचना के अधार पर थाना चंदनू एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी ताराचंद बांधे को अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे शराब के साथ पकड़ा गया।
जिसमें थाना चंदनू में 01 प्रकरण में 01 आरोपी ताराचंद बांधे पिता माधव बांधे उम्र 25 वर्ष निवासी रवेली थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से 36 पौवा देशी मसाला शराब (6480ml) जुमला कीमती करीबन 3600 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदनू निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह, सुखेलाल बंजारे, सायबर सेल बेमेतरा से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, रेखन साहू, मुकेश माहिरे, जयकिशन साहू, थाना चंदनू से आरक्षक भुषण राजपूत, राजतिलक हिरवानी सहित थाना चंदनू के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ