समारोह में मनोरंजक खेलों व प्रतियोगिताओ का आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरुस्कृत
आभूषणों के नाम बताने में शशिप्रभा गायकवाड़ को विशेष पुरस्कार व “क्वीन ऑफ द इवनिंग” का पुरस्कार बेरला जनपद अध्यक्ष माधुरी रवि परगनिया को
बेमेतरा 17 मार्च 2026 - जिला महिला कांग्रेस बेमेतरा द्वारा दुर्ग रोड स्थित सिंघौरी के स्वाद रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से महिला कांग्रेस की बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुईं और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ रंगों के इस पावन पर्व को मनाया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पर्यावरण एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हर्बल गुलाल से होली खेली।
इस अवसर पर होली के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों पर महिलाओं ने गीत गाए और नृत्य कर पूरे वातावरण को रंगमय और आनंदमय बना दिया। उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
मनोरंजक खेलों व प्रतियोगिताओ का आयोजन
कार्यक्रम को और भी रोचक बनाने के लिए महिलाओं के लिए कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। इनमें कुर्सी दौड़, गीत-संगीत, प्रश्नोत्तरी सहित कई मजेदार प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि
होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा उपस्थित रहे। उन्होंने महिला कांग्रेस की सभी बहनों को होली मिलन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी महिला कार्यकर्ताओं की सराहना की।
पुरस्कृत किए गए
प्रतियोगिताओं में फर्स्ट एंट्री पुरस्कार पूर्व पार्षद उषा साहू को मिला। चीट उठाओ प्रतियोगिता में ममता चेलक विजेता रहीं। वहीं छत्तीसगढ़ी आभूषणों के नाम बताने की प्रतियोगिता में शशिप्रभा गायकवाड़ को विशेष पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा “क्वीन ऑफ द इवनिंग” का पुरस्कार जनपद अध्यक्ष माधुरी रवि परगनिया को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती रश्मि मिश्रा, बेरला जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी रवि परगनिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशि प्रभा गायकवाड़, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बालकुमारी ध्रुव, श्रीमती शकुन्तला साहू कांग्रेस महामंत्री रूबी सलूजा, जनपद सभापति सीमा टिकरिया, शहर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष श्रीमती जनता साहू, शहर कांग्रेस महामंत्री हेमिन यादव, पूर्व पार्षद श्रीमती उषा साहू, जनपद सदस्य प्रेमलता मंडावी, जनपद सदस्य विद्या रात्रे, महिला कांग्रेस नेत्री श्रीमती योगिता साहू, शेलू यादव, पत्रिका कौशल, सीमा साहू, देवकी पाठक, ममता चेलक, एलाला चतुर्वेदी, भारती साहू, बिकु मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।