सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का आदर एवं सम्मान करते हुए शांति, सौहार्द के साथ मनाएं त्यौहार - डीआईजी रामकृष्ण साहू

बेमेतरा पुलिस परिवार द्वारा रक्षित केन्द्र बेमेतरा में पूजा अर्चना के बाद किया होलिका दहन  

जिले के आला अधिकारियों सहित पुलिस परिवार ने एकजुट होकर धार्मिक उत्सव मनाया और खुशियां साझा कर दी शुभकामनाएं 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 मार्च 2026 - रक्षित केन्द्र बेमेतरा में होलिका दहन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) एवं राजपत्रित अधिकारियों सहित बेमेतरा पुलिस परिवार ने एकजुट होकर यह धार्मिक उत्सव मनाया और अपनी-अपनी खुशियां साझा की। 
   होलिका दहन के कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो व अधिकारी/कर्मचारियों सहित बेमेतरा पुलिस परिवार उपस्थित थे। 
इस दौरान सभी ने होलिका के पास इकट्ठा होकर सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। होलिका दहन की पूजा के बाद पुलिस परिवार ने एक-दूसरे के साथ रंगों का त्यौहार मनाने की खुशियां साझा की और वातावरण में हर्षोल्लास का माहौल बना। 
     पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने जिलेवासियों को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने होली त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का आदर एवं सम्मान करते हुए त्यौहार मनाएं। जबरदस्ती किसी भी व्यक्ति को रंग न लगाएं, केमिकल युक्त पदार्थों का उपयोग न करें। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रहें तथा नदी-तालाबों में स्नान के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।